Skip to content
Balotra Kesari
Subscribe
  • Home
  • बालोतरा
    • बालोतरा जिला
    • सिवाना
    • बायतू
    • कल्याणपुर
  • बाड़मेर
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • अपराध
  • वायरल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
Reading: बायतु में चार दिन से बिजली गुल, 200 से अधिक परिवार अंधेरे में, विभागीय लापरवाही पर ग्रामीणों में रोष
Share
Search
ताजा खबर
संगठन विस्तार को लेकर चर्चा: विक्रम सिंह असाड़ा ने भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा से की मुलाकात
श्री नाकोड़ा तीर्थ पर भगवान पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव में ‘मेला’ तपस्वियों का धारणा सम्पन्न
आपसी रंजिश के गलते गैंगवार:झुंझुनूं हिस्ट्रीशीटर समेत दो बदमाशों की मौत, दो को भीड़ ने पकड़ा।
जिला एवं सेशन न्यायाधीश महोदय की अध्यक्षता में राजस्थान पीडित प्रतिकर स्कीम-2011 की बैठक का आयोजन, स्कीम के तहत 1,37,500/- रूपये अंतरिम प्रतिकर राशि देने के आदेश।‘‘
सुशासन पखवाड़ा के सयोजक नियुक्त किए
रिफाइनरी परिसर में ‘मिशन कमीशनिंग’ शुरू: सुरक्षा और संरक्षा शीर्ष प्राथमिकता पर; पीएम की संभावित यात्रा को लेकर हाई-अलर्ट
भाजपा ने मनाया ‘सुशासन पखवाड़ा’: बालोतरा में जिला बैठक और जनसुनवाई का आयोजन
नवोदय स्कूल प्रवेश परीक्षा नकल मुक्त कराने को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान, जसोल ने नाहटा जिला अस्पताल, बालोतरा को 4 शव क्षमता वाला आधुनिक मोर्चरी रेफ्रिजरेटर किया भेंट
बांठिया ने गुरु मंछारामजी महाराज की समाधि पर की पूजा-अर्चना
श्री नाकोड़ा तीर्थ पर भगवान पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव का ध्वजारोहण के साथ आगाज
राष्टीय पक्षी मोर के शिकार की सूचना पर वन विभाग सिवाना ने की त्वरित कार्यवाही शिकारी को दबोचा, एक घायल सहित दो मतृ मोर किये जब्त
श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान, जसोल में आराध्य देवताओं के चतुर्थ वार्षिक पाटोत्सव महोत्सव का अलौकिक, भव्य एवं गरिमामय आयोजन
संत श्री लिखमाराम जी महाराज के प्रकाश पर्व की निमंत्रण पुस्तिका का हुआ भव्य विमोचन
शरद ऋतु के आगमन पर — जसोलधाम में मंदिर आरती समय में किया गया आवश्यक परिवर्तन
Balotra KesariBalotra Kesari
Font ResizerAa
  • बालोतरा जिला
  • बाड़मेर
  • जालौर
  • राजस्थान समाचार
  • अर्थव्यवस्था
  • कानून व्यवस्था
  • अपराध
  • धर्म और संस्कृति
  • पर्यावरण
  • फोटो गैलरी
  • यात्रा और पर्यटन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • वायरल
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया
Search
  • Home
  • Categories
    • Research
    • Science & Technology
    • Educators
    • Events
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Forums
    • Complaint
    • Sitemap
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Balotra Kesari > Blog > बायतू > बायतु में चार दिन से बिजली गुल, 200 से अधिक परिवार अंधेरे में, विभागीय लापरवाही पर ग्रामीणों में रोष
बायतूबालोतरा जिला

बायतु में चार दिन से बिजली गुल, 200 से अधिक परिवार अंधेरे में, विभागीय लापरवाही पर ग्रामीणों में रोष

माधाराम कच्छवाह
Last updated: October 19, 2025 10:32 am
By माधाराम कच्छवाह Last updated: October 19, 2025 3 Min Read
Share
SHARE

बायतु उपखंड के ग्राम बोड़वा में बीते चार दिनों से बिजली सप्लाई ठप पड़ी हुई है, जिससे करीब 200 से अधिक घर अंधेरे में जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने बार-बार बिजली विभाग और FRT टीम को सूचना दी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। लगातार हो रही बारिश और उमस भरे मौसम में अंधेरे के साथ-साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे हालात और बिगड़ रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि चवा जीएसएस से आने वाली 11 केवी लाइन का एक फेस का केबल टूटकर पिछले चार दिनों से जमीन पर पड़ा है। विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों को बार-बार सूचना देने के बावजूद मौके पर न तो FRT टीम पहुंची और न ही कोई मरम्मत कार्य शुरू किया गया। इससे ग्रामीणों में गहरी नाराज़गी है।

जानकारी के अनुसार चवा जीएसएस से निकलने वाली यह 11 केवी लाइन लगभग 200 किलोमीटर दूर तक कई गाँवों में बिजली सप्लाई करती है। इस लंबे रूट पर कई स्थानों पर पोल पहले से ही क्षतिग्रस्त हैं और बारिश के दिनों में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद विभाग की ओर से सुरक्षा और मरम्मत के प्रति कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही।

अंधेरे में डूबा गाँव, बारिश और मच्छरों से परेशान लोग

गाँव में बिजली गुल होने के कारण रातें अंधेरे में कट रही हैं। छोटे बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। बारिश के दिनों में पानी भराव के साथ मच्छरों की बढ़ती संख्या से लोगों का जीना दूभर हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी और उमस में पंखे तक न चल पाने से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।

विभागीय उदासीनता पर सवाल

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सिर्फ शिकायत दर्ज कराते हैं लेकिन मौके पर पहुंचने की जहमत तक नहीं उठाते। यदि चार दिन तक बिजली बहाल नहीं की जाती है तो ग्रामीण आंदोलन की चेतावनी भी दे रहे हैं।

हादसे की आशंका

टूटा हुआ केबल जमीन पर पड़ा होने से किसी भी समय जानलेवा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे और मवेशी अक्सर खेत-खलिहानों और रास्तों पर आते-जाते हैं। ऐसे में अगर कोई इस केबल के संपर्क में आ गया तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

गाँववासियों ने विभाग से तुरंत कार्रवाई कर लाइन की मरम्मत करवाने और क्षतिग्रस्त पोल बदलने की मांग की है। उनका कहना है कि लगातार बरसात के इस मौसम में और देर करना लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करना होगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article भारी बारिश की चेतावनी: 9 सितम्बर को बालोतरा जिले के सभी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश
Next Article टीबी रोगियों के लिए जिला क्षय निवारण केंद्र, बालोतरा को सौंपे गए 564 निक्षय पोषण किट्स
- Advertisement -
Ad imageAd image

News & Research

Follow US on Socials

Information for

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Advertise With Us
  • Contact
  • Join Us
  • My Bookmarks

Top links

  • Cookies Policy
  • Disclaimer
  • Customize Interests
  • Terms and Conditions

Top Category

  • Advertise With Us
  • Fact-Checking Policy – Balotra Kesari
  • Code of ethics for digital news websites

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
  • Complaint
  • Advertise

BALOTRA KESARI

Address : Madhav restaurant and Hotel, Balotra, Rajasthan 344022

Mo.: 7232006601/7073758502 | Email : info@balotrakesari.com

 

www.balotrakesari.com >

Follow

  • Sitemap
  • Accessibility
  • Privacy Notice
  • Use of Cookies
  • © Balotra Kesari. . All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?