जसोल:- हाईफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली का 107 वां बलिदान दिवस जालोर की धरा पर मनाया जाएगा। रावणा राजपूत समाज धर्मशाला ट्रस्ट रामदेवरा अध्यक्ष जसोल सरपंच ईश्वर सिंह चौहान ने बताया कि मेजर दलपत सिंह देवली का 107 वां बलिदान दिवस जालोर में मनाया जाएगा। जालोर स्थित मलकेश्वर मठ में कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें जालोर जिले सहित समस्त राजस्थान के विभिन्नो जिलों एवं कई राज्यो के प्रवासी रावणा राजपूत समाज बंधुओं उपस्थिति देंगे। बालोतरा जिले की 7 तहसीलों से लगभग 2000 रावणा राजपूत समाज बंधु भाग लेंगे। कार्यक्रम को लेकर जालोर जिलाध्यक्ष राजू सिंह राजपुरा के नेतृत्व में आयोजन की जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है। आयोजन के बालोतरा जिले के पोस्टर का विमोचन

बाड़मेर जिलाध्यक्ष भाखर सिंह सोनड़ी, भगवती कंवर बर, भाजपा बाड़मेर महिला जिलाध्यक्ष अनिता चौहान, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नीलू भाटी जयपुर, गिरिजा भाटी जोधपुर ,जसोल अध्यक्ष ईश्वर सिंह इन्दा ,समाजसेवी मूल सिंह सिसोदिया बालोतरा आदि द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजस्थानी आर्टिस्ट व यूटूबर पूनम राजस्थानी, दिव्या सिंह जयपुर, तानिया सिंह जयपुर, चंचल कंवर मेड़ता, व किरण कंवर बादला , काव्या कंवर नाथावत,मग सिंह दहिया ,भूमिका सोढा ,मधु परिहार बाड़मेर, रेणुका कंवर, सीमा भाटी, गिरिजा भाटी, कोमल सोढा मोकलसर, भूमिका सोढा, भूमिका राठौड़ , प्रिया सोढा, जसोदा राठौड़, प्रियंका दहिया, पारस दहिया, मनीषा चौहान, मोनिका चौहान, हरि सिंह राठौड़, भुर सिंह दोहट, जालम सिंह चांदेसरा, अशोक सिंह बुड़ीवाड़ा, डूंगर सिंह चौहान, गेमर सिंह विशाला, अरविंद सिंह तंवर, हनुमान सिंह चौहान, नर सिंह गोयल, ओम सिंह सोहड़, आंसू सिंह चौहान, विजय सिंह चौहान,रावणा अपसा जसोल ,जुगत सिंह मिश्र सिंह , दलपत सिंह कोटडी
आदि उपस्थित रहे।

