समाज के बच्चों, महिलाओं व पुरुषों ने खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर लिया भाग

बालोतरा। संत श्री लिखमाराम जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित 10वें दिन के कार्यक्रम में आज श्रद्धा और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर प्रकाश पर्व की निमंत्रण पुस्तिका का विधिवत विमोचन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों और युवाओं के बीच दौड़ प्रतियोगिता, रस्साकसी और दादा–पोता दौड़ रेस का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में समाज के छात्र–छात्राओं, महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

माली समाज विकास समिति के अध्यक्ष बाबूलाल गहलोत ने बताया कि समाज में एकता और सद्भावना बनाए रखने के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी समाजबंधुओं से संत श्री लिखमाराम जी महाराज के प्रकाश पर्व के मुख्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया, जो कैलाश मेमोरियल संस्थान की ओर से रखा गया था। इसमें श्रीराम हॉस्पिटल से आए छह डॉक्टरों की टीम ने 250 से अधिक रोगियों की नि:शुल्क जांच की और आवश्यक परामर्श प्रदान किया।

मेडिकल शिविर में कैलाश मेमोरियल संस्थान के अध्यक्ष गजेन्द्र पंवार, सदस्य मुकेश पंवार, सूरज गहलोत, कांतिलाल गहलोत, गणपत गहलोत, पुष्पराज पंवार, देवाराम पंवार, प्रवीण टाक, अशोक सोलंकी, महेंद्र,तेजेंद्र परिहार, खीमराज, अशोक, भरत, देवाराम, हितेश परिहार, गणपतजी सुरेशजी, मानकजी, महेंद्रजी, सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी रामस्वरूप पंवार ने बताया कि आगामी दिनों में प्रकाश पर्व के तहत विविध सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।

