
बालोतरा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार, राजस्थान सरकार के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सुशासन पखवाड़ा’ के तहत बालोतरा में जिला बैठक का आयोजन किया गया।
जिला मीडिया प्रभारी राजेश पुरी ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में नवनियुक्त जिला प्रभारी करण सिंह नेतरा और सह प्रभारी मंशाराम परमार विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भरत मोदी ने की।
अपेक्षित कार्यकर्ता और पदाधिकारी
कार्यक्रम में बालोतरा जिले के समस्त पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा के जिला अध्यक्ष, जिले की कार्यकारिणी पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी, बालोतरा शहर के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, विधायक, पूर्व प्रमुख, उप प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, सरपंच, प्रधान, उप प्रधान, पार्षद, पूर्व पार्षद, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष, और नगर परिषद पूर्व सभापति अपेक्षित थे।
यह कार्यक्रम शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुआ।
पचपदरा विधानसभा की जनसुनवाई भी आयोजित
प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा जिला कार्यालय में पचपदरा विधानसभा क्षेत्र की जनसुनवाई का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।जनसुनवाई में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष भरत मोदी और पचपदरा विधायक अरुण चौधरी रहे। उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से उनकी समस्याओं को लेकर विस्तृत जनसुनवाई की और उनके निराकरण का आश्वासन दिया।

