
मंछारामजी महाराज सरलता और सेवा के प्रतीक:- बांठिया
बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने बुधवार को क्षेत्र के सिवाना स्थित सिद्ध समाधि मंदिर में पूज्य श्री श्री 1008 मंछाराम जी महाराज की बरसी महोत्सव में भाग लेकर पूजा अर्चना की।

भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया ने सिद्ध समाधि मंदिर में पूज्य श्री श्री 1008 मंछाराम जी महाराज की समाधि पर पूजा अर्चना कर देश प्रदेश में अमन चैन की कामना की।उन्होंने ने कहा कि उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु मंछाराम जी महाराज सरलता, सेवा और अध्यात्मिकता के प्रतीक थे। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। वे हमेशा हमें धर्म, सत्य और सद्भाव के मार्ग पर चलने की सीख देते थे। आज उनकी बरसी पर हम उनके दिखाए आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लेते हैं।

बांठिया ने आगे कहा कि समाज और राष्ट्र निर्माण में संतों का मार्गदर्शन हमेशा महत्वपूर्ण रहा है। ऐसे महापुरुषों के संस्कार ही समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं
इस दौरान गादीपति नृत्य गोपाल राम जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।वही गुरु महाराज एवम पर्यावरण प्रेमी मेलनर्स नरपत खा ने बांठिया का उनकी शादी की वर्षगांठ के शुभ दिन पर पौधा भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दी।
इस दौरान महिपाल सिंह करनोत,रिषभ चोपडा,नेमीचंद बारूपाल,अशोक चोपडा,संजय कुमार चोपडा,दिनेश बारूपाल,संजय सालेचा,दिनेश कुमार गोलेच्छा,शांतिलाल लुकड, भैरूलाल सालेचा,रिषभ तातेड सहित अनेको लोग मौजूद थे।

