
नवलगढ़/झुंझुनू:झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ उपखंड के गोठड़ा थाना क्षेत्र के खिरोड़ गांव में शुक्रवार सुबह आपसी रंजिश के चलते गैंगवार हो गई। इसमें हिस्ट्रीशीटर कृष्णकांत उर्फ रविकांत उर्फ गोलू स्वामी तथा सुनिल सुंडा की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और पुलिस ने भारी जाप्ता तैनात किया।
कैसे हुई गैंगवार: आज सुबह 9 बजे शुरू हुआ पूरा घटनाक्रम, ग्रामीणों के मुताबिदौरान एक स्विफ्ट कार तेज़ी से आकर मकान के बाहर रुकी। कार मेंक शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे हिस्ट्रीशीटर रविंद्र कटेवा कैमरी की ढाणी स्थित अपने मकान पर मौजूद था। उसके साथ सुनिल सुंडा निवासी ढाका की ढाणी भी था।
ईसी रानोली थाना क्षेत्र के पलसाना निवासी हिस्ट्रीशीटर कृष्णकांत गोलू स्वामी अपने तीन साथियों के साथ पहुंचा। कार से उतरते ही कृष्णकांत ने रविंद्र कटेवा पर फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन रविंद्र नीचे झुककर बच गया।
सुनिल ने रोकने की कोशिश की तो मारी गोली: फायरिंग के बाद कृष्णकांत और उसके साथी वापस गाड़ी में बैठकर भागने लगे। तभी सुनिल सुंडा ने गाड़ी का स्टेयरिंग पकड़कर उसे रोकने की कोशिश की। इस पर आरोपियों ने सुनिल पर गोलियां चला दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
कच्चे रास्ते पर भागे आरोपी, नहीं मिला रास्ता: घबराहट में आरोपी मुख्य सड़क की बजाय कच्चे रास्ते से फरार हो गए। कुछ दूरी बाद रास्ता बंद मिलने पर सभी ने गाड़ी छोड़ दी और पैदल भागने लगे।
ग्रामीणों ने बताया कि करीब 3 किलोमीटर दूर तुर्काणी जोहड़ी के पास रविंद्र कटेवा और उसके साथियों ने कृष्णकांत को घेर लिया, जहां दोबारा फायरिंग हुई और कृष्णकांत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घायल सुनिल ने भी तोड़ा दम: इधर गंभीर घायल सुनिल सुंडा को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।भीड़ ने 2 बदमाशों को पकड़कर पीटा: घटना के बाद भाग रहे दो बदमाश, पिंटू और राजेंद्र हटवास को स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय, एएसपी देवेंद्र सिंह राजावत, गोठड़ा सीआई धर्मेंद्र मीणा समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। जिन्होंने कृष्णकांत के शव को कब्जे में ले लिया है। जिसकी मौत गोली लगने से हुई है। वहीं, घायल सुनिल सुंडा ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।
मामले में अभी साफ नहीं हो पाया है कि रविंद्र कटेवा की दुश्मनी कृष्णकांत से थी या कृष्णकांत रविंद्र कटेवा को मारने के लिए सुपारी लेकर पहुंचा था। इन सब बातों की पुलिस जांच कर रही है। दो बदमाश पिंटू और राजेंद्र हटवास को भागते वक्त स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया था और पिटाई कर दी। इस गैंगवार की वजह क्या थी, इस बारे में पुलिस कर रही है जांच।

