बालोतरा| बाबा रामदेव मरुधर संघ, टापरा व असाड़ा का पैदल यात्रियों का विशाल जत्था शनिवार को ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजों के साथ श्रद्धा और उत्साह के माहौल में रामदेवरा के लिए रवाना हुआ। माजीसा मंदिर परिसर से हरी झंडी दिखाकर जत्थे को रवाना करने का शुभारंभ किया गया।
जत्थे के साथ मेडिकल सुविधा की भी समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रा के दौरान सावधा किसी भी आकस्मिक स्थिति में यात्रियों को त्वरित सहायता मिल सके। यात्रा मार्ग पर धर्म, सेवा व समर्पण की भावना से प्रेरित यह जत्था क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का केंद्र बना हुआ है। इस धार्मिक जत्थे को लेकर कार्यकर्ता गणपत सिंह सोढा ने बताया कि जत्थे को असाड़ा टापरा सरपंच गोपाल सिंह, लोकेन्द्र सिंह राठौड़, भरत सिंह, हितेन्द्र सिंह, दिनेश महाराज, जोग सिंह कोनारिया राठौड़, सवाई सिंह कोनारिया राठौड़, खुमान सिंह, गोतम भाई सुथार सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रवाना होने का कार्यक्रम सुबह 10 बजे माजीसा मंदिर, टापरा से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर बाबा रामदेव मरुधर मंडल असाड़ा टापरा के पैदल यात्री संघ के सदस्य दशरथ सिंह कोनारिया राठौड़, भरत सिंह कोनारिया राठौड़, गणपत सिंह कोनारिया राठौड़, देवी सिंह भाटी टापरा, ओम पुरी असाड़ा, सुरेन्द्र सिंह सोढा टापरा, लक्ष्मण सिंह असाडा, गपत सिंह सोढा टापरा , संत शंभूदास, संत जेठाराम लोहार, हिन्दू सिंह, दलपत सिंह दाखा, रूप सिंह सोढा, चुनाराम भाखरी खेड़ा, खेत सिंह जाली खेड़ा, सुरसा बुडिवाड़ा, समस्सत भक्तगण सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

भक्तों ने बाबा रामदेव के जयकारों के साथ पैदल यात्रा प्रारंभ की। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म और भक्ति की इस परंपरा को सफल बनाने का संदेश दिया।

